10 Step Instagram ka Account Kaise Banaye ? | इंस्टाग्राम में नया अकाउंट कैसे बना सकते हैं (Step-by-Step Guide)

By Rohit Mourya

Updated on:

Instagram ka Account Kaise Banaye

क्या आप भी Instagram पर अपना नया Account बनाना चाहते है और Google पर search कर रहे है Instagram ka Account Kaise banaye ? तो आज आप सही जगह पर आये है. आज के इस लेख मे हम आपको Instagram account बनाने की पूरी प्रक्रिया step-by-step बताएंगे, जिससे आप बहुत ही आसानी से अपना account create करना सीख जायेगे.

लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने से पहले हम जानेंगे कि इंस्टाग्राम अकाउंट होता क्या है और इसका सही इस्तमाल क्या है?

Instagram क्या है और इसे क्यों इस्तेमाल करें?

इंस्टाग्राम एक World Famous Social Media Free Platform है जो Meta कंपनी (जो पहले Facebook थी) का हिस्सा है। ये 2010 में लॉन्च हुआ था और आज के समय मे इसके 2 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

Instagram पर आप Photo, Video, Reels और Stories share करते है बहुत सारे लोग Instagram पर अपने personal life के Moments को share करने के लिए बनाते है और अपने दोस्तों और रिस्तेदारो से connect रहते है जिस से एक दूसरे की life मे क्या चल रहा है, कैसे रह रहे है इसकी खबर उन्हें मिलती रहे.

वही दूसरी तरफ Business, Brands, Creator और Digital Marketers Instagram के amazing Features से प्रभावित हो कर अपने products, services और Brands को भी instagram की मदद से Promote करने लगे है.

क्यों की Instagram की मदद से वे अपने customer तक आराम से पहुंच सकते है इसलिए Creator और business Instagram पर professionals Accounts बनाते है साथ ही उन्हें instagram भी काफ़ी अच्छे Features देता है जिस से वे Instagram मे grow हो सके.

अगर आप अपने personal life के लिए, As a Creator या business Brands के उद्देश्य Instagram Account बनाना चाहते है तो हम आपको Step by Step Instagram ka Account बनाने की complete process बतायेगे

Instagram Account बनाने के लिए जरूरी चीजें:

Instagram Account बनाने के लिए आपके पास एक valid email address या mobile number होना चाहिए। दूसरा, आपको एक internet connection की जरूरत होंगी । तीसरा, आपकी age कम से कम 13 साल होनी चाहिए क्योंकि Instagram की policy के अनुसार 13 साल से कम उम्र वालों को account नहीं दिया जाता।

अगर आप smartphone use करते हैं, तो Instagram का mobile app download करें, या फिर आप अपने computer के browser से भी account बना सकते हैं। इतना सब होने के बाद अब Instagram Account बनाने के लिए नीचे दिए गए सभी steps follow करें.

Instagram Account बनाये Step By Step Guide ?

अब हम सीखेंगे की Instagram Account कैसे बनाते है.

Step 1. Instagram App Install करें.

Instagram Account बनाने के लिए आपको अपने mobile के play store से Instagram app को Install करना होगा.

Instagram-app-install-and- open
  • A) अगर आप Android user है तो Google Play Store खोलें, search bar में “Instagram” type करें, और official Instagram app को download करें। Official app का verified icon होता है। आपको ये check कर के Official Instagram app अपने mobile मे Download कर लेना है.
  • B) अगर आप iPhone users है तो आपको अपने mobile मे Apple App Store खोलना है फिर वहां serach bar मे , Instagram को search करना है , और “Get” button दबाकर app को install करना है
  • C) अगर आप desktop या laptop use कर रहे हैं, तो browser मे www.instagram.com visit करें। यहाँ से भी आप Instagram account बना सकते है आये जानते है कैसे

Step 2. Instagram App खोलें और Sign Up करें

अब आपने Instagram app play store / Apple Store से successfully download कर लिया है तो अब mobile मे App को open करें।

जैसे ही app को open करेंगे आपके सामने Meta Terms and Privacy Policy page आएगा use accept करें और नीचे Continue करें.

Meta Terms and Privacy Policy page

अब Opening screen पर आपको कुछ options दिखेंगे। सामने login का page होगा और नीचे “Create new account” का option होगा।

Create new account

आपको नया account बनाना है इसलिए आपको “Create new account” पर जाना है.

अब आपके सामने एक नई screen आएगी यहाँ आपके पास दो option है आप चाहे तो mobile number से account बना सकते है या फिर Email id से.

भारत में ज्यादातर लोग mobile number use करते हैं, इसलिए आप अपना valid mobile number दे सकते हैं। और अगर आप चाहे तो अपना email address से भी account बना सकते है

email id या phone number देने के बाद आप next पर जाये

create-new-instagram-account-singup-

यहाँ आप से Enter the Confirmation Code पूछेंगे अगर आप ने mobile number दिया है तो Code उस पे आएगा अगर mail दिया है तो code उस पे आएगा वह code आपको यहाँ लिखना है और next पर click करना है.

Step 3: Account के लिए Password बनाएं

create-new-instagram-password

अब आपके Screen पर Create a Password की window आएंगे. आपको एक strong password बनाना होगा। Password की strength बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके account की security के लिए जरूरी है। एक अच्छा password में letters (बड़े और छोटे), numbers और special characters होने चाहिए।

Password बनाने के tips:

  • कम से कम 8 characters लंबा हो
  • आपके नाम या आसान शब्दों का password न बनाएं
  • Numbers और symbols का use करें
  • कभी किसी को password न बताएं

याद रखें, आपका password ही आपकी account की security की key है। इसलिए एक ऐसा password चुनें जो आप याद रख सकें पर दूसरे आसानी से guess न कर सकें।

Step 4. Select Your Birth of date

instagram-account-creation date of birth

Password बनाने के बाद आपके सामने एक page Window आएगी जिस मे Instagram आपकी Birthday पूछेंयेगे यहाँ आपको आपकी या जिसके नाम पे आप instagram account बना रहे है उसकी Date of Birth डाल दीजिये और Next पर Click करिये

Step 5: अपना Full Name लिखेये

Instagram account Creation fill name

अब अगली screen में आपको अपना Full Name enter करना होगा। वह नाम जिस नाम से आप Instagram account बना रहे है. नाम लिखने के बाद next पर click करिये

Step 6 : User name बनाये

Instagram account user name select

नाम लिखने के बाद अब आपको user name बनाना है यह वह नाम है जो आपकी Instagram profile पर दिखेगा। आप चाहें तो अपना real name दे सकते हैं, या फिर कोई unique username बना सकते हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण step है। आपका Username ही वह पहचान है जिससे लोग आपको Instagram पर खोजेंगे। इसलिए एक ऐसा username चुनें जो memorable हो और आपकी पहचान को दर्शाता हो।

कुछ लोग अपना business name या professional name use करते हैं, जो उन्हें professional लगता है। अगर आप किसी business को promote करना चाहते हैं, तो आप अपने business का नाम भी use कर सकते हैं।

यहाँ हम आपको कुछ Username चुनने के सुझाव दे रहे है इन्हे ध्यान मे रख कर आप अपने instagram का user name choose करें :-

  • Username में अंतरिक्ष (space) नहीं हो सकता
  • Username simple और आसान होना चाहिए
  • Numbers की जगह special characters (. या _) का use करें
  • Username को छोटा रखें ताकि लोग आसानी से याद रख सकें
  • अगर आपका पहला choice available नहीं है, तो Instagram कुछ suggestions भी देगा

Instagram automatically check करता है कि आपका chosen username available है या नहीं। अगर green tick दिखे तो मतलब वह username available है। Use आप ले सकते है

Step 7: Agree To Instagram Terms and Policy

Agree To Instagram Terms and Policy

User name select करने के बाद आपके सामने Instagram की Terms and Policy आएंगे उन्हें पढ़ेंये और I agree पर click कर के आगे बढ़ेंये

Step 8: Add a Profile Picture

Add a Profile Picture

Instagram पे सब अपनी Profile picture लगाते है जिस से आप उन्हें पहचान सके आप चाहे तो Real image लगाए, logo लगाए या कोई demo image. अभी ऊपर के सारे step करने के बाद आपके सामने Add a profile Picture का option आ गया है यहाँ से आप picture add कर सकते है.

Picture add करने के लिए आप अपनी photo अपने phone के gallery से upload कर सकते हैं, या फिर camera से नई photo ले सकते हैं। अगर आप अपनी picture Profile picture के लिए लगा रहे है तो आप एक clear, सीधा face वाली photo चुनें।

और अगर अभी आपको समझ नहीं आ रहा तो आप skip कर सकते है और बाद मे भी profile picture अपने instagram account से लगा सकते है

Step 9: Instagram Basic Setting allowed करें

Instagram आप से कुछ basic access मांगेगा आप उन्हें पढ़े और Next पर click करें और वो option आप नहीं चाहते तो skip कर के आगे बढ़ सकते है last तक जाये.

Step 10: Welcome To Instagram

Welcome To Instagram

बधाई हो! आपका Account तैयार है ऊपर बताये गए सारे Steps pure करने के बाद Finally आप Instagram के account home feed पे पहुंच गए मतलब आपका Instagram अकाउंग बन गया.

Instagram Account Creation के बाद Profile को Perfect बनाएं

अब जब आपका account बन गया है, तो कुछ और important चीजें हैं जिस से करने से आपका Profile Perfectly Optimized हो जायगी जो की बहुत जरुरी है.

एक अच्छा bio लिखें: Instagram पर Followers organically बढ़ाने के लिए आपको Trustworthy Profile Optimized करनी होती है. उस मे अच्छा Bio लिखना एक है. अपनी Profile को Trustworthy और Engaging बनाने के लिए अपने Instagram bio को SEO Optimized करें.

Profile Picture update करें: Instagram Profile Picture आपकी Instagram मे एक पहचान है अगर आप एक brand है तो आपको अपने Brand के हिसाब से Picture लगानी है जो बेहद Professional होनी चाहिए.

अगर आपका personal account है तो आप आपकी अच्छी Image लगाए एक high-quality, clear photo upload करें जिस से user आपको जान सके आप पर trust करें और Instagram पर आपके account authority बढ़े

Website Link जोड़ें: Instagram Bio मे आप एक link add कर सकते है अगर आप business करते हैं या आपके पास website हैं, तो आप अपनी website का link अपने bio में add कर सकते हैं। जिस से आपकी audience आपके website पे आ कर आपके business profile भी check कर सकती है.

पहली Post share करें: Instagram मे आप valuable, Engaging Content post करते है Photos, Reels और Crousel post publish karte hai. तो new Instagram account setup के बाद आप एक अच्छी photo या video के साथ अपनी first Instagram post share करें।

Instagram Security के लिए Important Tips

अपने Instagram account को सुरक्षित रखने के लिए:

  • Strong password रखें और किसी को share न करें
  • Two-factor authentication को enable करें (Settings > Security में)
  • अपने email और phone number को verify रखें
  • अपना password नियमित रूप से change करते रहें
  • Suspicious links पर click न करें

Instagram Account से क्या कर सकते हैं?

एक Instagram account बनाने के बाद आप बहुत कुछ कर सकते हैं Instagram एक free photo और video sharing platform है, जहाँ आप:

  • Photo upload कर सकते हैं
  • Reels बना सकते हैं
  • Stories share कर सकते हैं
  • दूसरों को follow कर सकते हैं
  • Business और influencer account बना सकते हैं
  • Branding कर सकते हैं
  • Direct Message में chat कर सकते हैं

आज Instagram सिर्फ entertainment की जगह ही नहीं रह गया बल्कि यह अब Professional हो चूका है जहाँ आप

  • Personal brand building करते है
  • Business promotion करते है
  • Creator अब Online earning का जारीया Instagram को बना चुके है
  • Creator growth के बहुत अच्छा platform है

इसलिए यदि आपका Insta पर account नहीं है, तो आप digital दुनिया का एक बड़ा हिस्सा miss कर रहे हैं।

यहाँ आप अपनी daily life की photos और videos share कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और family को follow कर सकते हैं और उनकी activities के बारे में जान सकते हैं।

अगर आप business करते हैं, तो आप अपने products और services को promote कर सकते हैं। आप stories, reels, और live videos के जरिये अपने followers से connect रह सकते हैं। यह बहुत useful platform है.

निष्कर्ष

Instagram account बनाना बिलकुल ही आसान है। जैसे की हम ने आपको ऊपर बताया अगर आप उन्ही दिए गए steps को follow करें, तो आप मिनटों में अपना account तैयार कर लेंगे। याद रखें, social media पर safe रहें, privacy का ख्याल रखें, और meaningful content share करें।

अगर भविष्य में आपको कोई problem आए, तो Instagram की official help center को visit कर सकते हैं, या फिर Settings में Help को contact कर सकते हैं। बाकि हमारे Blog को visit करें यहाँ instgram से related आपको बहुत useful post मिलेगी.

FAQ

1. Instagram की ID बनाना Free है क्या?

हाँ! Instagram पर अकाउंट बनाना बिलकुल free है। आपको बस valid email या mobile number चाहिए होता है।

2. Instagram अकाउंट बनाने के लिए minimum age कितनी है?

Instagram की policy के अनुसार कम से कम 13 साल होना जरूरी है। अगर आपकी age 13 से कम है तो अकाउंट नहीं बनेगा।

3. एक mobile number या email से कितने अकाउंट बन सकते हैं?

आमतौर पर एक email या mobile number से कई अकाउंट बन सकते हैं, लेकिन ज्यादा बार से reuse करने पर Instagram block कर सकता है। ऐसे में अलग email या phone number से try करें।

Leave a Comment