Instagram पर Comments Disable और Enable कैसे करें? Instagram Par Comments Disable Aur Enable Kaise kare?

By Rohit Mourya

Updated on:

Comments Disable और Enable कैसे करें?

Instagram पर लोग अपनी Personal Photos, Reels और Content share करते है, जो Instagram Creators होते है वो बहुत मेहनत कर के Content बनाते है उसे upload करते है , और जो Brands and Business होते है वो भी instagram पर Professional Page बना कर अपने Products and Services को Promote करते है.

ये सभी लोग अपनी Audience, Customer से Comment के जरिये भी Interact करते है लकीन कुछ लोग जो दुसरो का काम ख़राब करना चाहते है, haters होते है वो इन Instagram Accounts और profile पर negative Comment करते है, Spam Comment करते है, कुछ लोग तो irrelevant promotions भी करते है जिस वजह से Creators को Comment disable करनी पडती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो यह लेख आपके लिए है इस article मे हम आपको बताएँगे की Instagram पर Comments Disable और Enable कैसे कर सकते है. पहले जानते है वे कौन कौन सी वजह है जिस वजह से आपको Comment disable करने की जरूरत पडती है.

Instagram पर Comments Disable करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है ?

Instagram User जो नीचे दिए निम्न कारणों से परेशान हो जाते है अक्सर उन्हें Comment Disable करने की जरूरत पडती है जैसे की :-

  • उनके Content पर बार-बार spam या fake comments आना.
  • Negative या abusive language Comment मे use करना
  • Informational या announcement post पर clean look देने के लिए वो Comment off करते है
  • बच्चों या family related posts की privacy रखने के लिए comment off करते है
  • Business या brand image को safe रखना चाहते है इसलिए भी comment off करते है

Instagram मे ऐसा Feature है जो आपको पूरा control देता है कि आप किस post पर, कब और किसके लिए comments बंद या चालू रखना चाहते हैं। तो इस feature की मदद से आप अपने Instagram account को safe, secure और Spam comment से बचा सकते है. आये जानते है कैसे Instagram Par Comments Disable Aur Enable Kaise kare ?

Method 1: Instagram की किसी एक Post या Reel पर Comments Disable कैसे करें?

अगर आप Particularly किसी Post या reels की Comment off करना चाहते है तो आपको सब से पहले अपने Instagram app को open करना है और अपने profile मे जाना है.

Profile मे आने के बाद उस Post या reel को open करना है जिसकी comment आपको off करनी है उस post या reels के दाई तरफ आपको तीन dots (⋮) देखेगी उस पर tap करना है और फिर “Commenting को बंद कर देना है बंद करने के लिए ” (Turn Off Commenting) पर tap कर के बंद कर दीजिये.

ऐसा करने से उस post या Reels पर फिर कोई comment नहीं आएगी.

Method 2: New Post Upload करते समय Comments Disable कैसे करें

अगर आप चाहते है की Post Upload करने के बाद से ही कोई comment ना आये तो आप इस method से कर सकते है आये जानते है.

जब भी आप कोई New Photo, Reels Upload करें तो share करने से पहले सब से नीचे आपको share करने से ऊपर More option देखेगा आपको इस पर tap करना है और फिर Turn off Commenting के Toggle को On कर देना है.

इस Option को on करने से आपके new Upload Reels, Photos पर पहले से ही comment off रहेगी.

Method 3: Instagram पर Comments की Overall Settings कैसे Control करें

अगर आप बार बार manual हर post पर comment off नहीं करना चाहते तो आप एक बार मे ही Overall Content की Comment off कर सकते है आये जानते है कैसे.

Instagram account को open कर के Profile page पर आइये फिर Right hand side three dot पर tap कर के Setting and Activity पर आइये. थोड़ा सा नीचे scroll करिये और आपको How Other Interact with you section मे Comment option देखेगा वहा tap करिये.

बस यहाँ से आप अपने overall Content की Comment section को Customized और control कर सकते हो. यहाँ आपको कई option देखेंगे एक एक कर के समझते है.

Block comments from (0 People)


सब से पहले आपको मिलेगा Block Comment From जहाँ पर tap करने से यहाँ आप specific लोगों को select कर सकते हैं जिनके comments किसी को भी दिखाई नहीं देंगे, सिर्फ उन्हें ही दिखेंगे।

इसका Use कब और कैसे करें

  • जब कोई बार-बार आपके Post पर negative comment करता हो तब use Block करें
  • अगर आप उसे Direct block नहीं करना चाहते, लेकिन comment control चाहते है तब इस feature का इस्तमाल करें.

👉 यह option comments disable नहीं करता, बल्कि उन लोगो को silently block करता है जिन्हे आप करना चाहते है.

Who can comment (कौन comment कर सकता है)

इसका section से आप ये decide कर सकते है की आपके content पर कौन Comment कर सकता है जैसे की :

  • Everyone मे सभी आपको Comment कर सकते है आपके Followers और जिन्हे आप Follow करते है
  • People you Follow मे वो लोग आते है जिसे आप follow करते है. इसे select करने से सिर्फ वो Comment करेंगे जिन्हे आप follower करते है.
  • Your Followers मे वो लोग आते है जो आपको follow करते है इसे select करने से आपके followers आपको comment कर पाएंगे.
  • People you Follow or Your Followers मे दोनों आते है जिन्हे आप follow करते है और जो आपको follow करते है वो सभी आपके content पर comment कर पाएंगे.
  • off मतलब आपको कोई भी comment नहीं कर पायेगा.

Stories (Story Comments)

Stories Comment को भी आप manage कर सकते है who can comment मे second option stories का है इस option से आप decide करते हैं कि की आपकी stories मे कौन कौन comment करेगा. Even आप पूरी तरह से comment off भी कर सकते है.

Hide unwanted comments

Type of Comment के नीचे आपको Hide Unwanted Comment का option देखेगा आपको इसको भी अपने हिसाब स्व ऐटले कर सकते है जैसे की Instagram Spam, Offensive, Abuse वाले comments automatic hide कर देता है ये Comment नीचे छुपे रहते हैं, publicly नहीं दिखते।

Allow GIF comments (ON)

Allow GIF Comment On का मतलब लोग आपकी post और reel पर GIF comments कर सकते हैं अगर आपको: Spam GIF, Irrelevant GIF नहीं चाहिए, तो इसे OFF कर सकते हैं।

Conclusion

Instagram Users को कई बार Comment off करने की जरूरत पड़ सकती है, कुछ लोग नहीं चाहते की उनकी personal life family member या उनके brands और services post पर किसी की भी comment आये. इसलिए हम ने आपको इस लेख के माध्यम से बताया की कैसे आप instagram पर अपनी post पर comment off कर सकते है. अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया, आपकी problem solve हुए तो हमें comment कर के जरूर बताएगा ध्यानवाद

Read More:-

Leave a Comment